चौपाल,
उपमंडल चौपाल की तहसील कुपवी में कुपवी-देईया मार्ग पर धोताली नामक स्थान पर एक आल्टो कार संख्या एचपी 08 सी-4800 पर एक बड्डा पत्थर गिरने से गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। गाड़ी में चारलोग सवार थे। जिन में से दो व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गई है तथा दो अन्य महिलाएंइस दुर्घटना में जख्मी हुई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय लोगों की सहायतासे सिविल अस्पताल कुपवी भेजा पहुँचाया गया, प्राप्त जानकारी अनुसार मृतको में दोनों व्यक्ति चचेरे भाई हैं जिनकी पहचान सुनील कुमार शर्मा उम्र 43 वर्ष पुत्र संतराम तथा प्रकाश चंद शर्मा उम्र 50 वर्ष पुत्र सही राम, गांव सनत, डाकघर भालू, तहसील कुपवी जिलाशिमला के रूप में की गई है, घायलों में दोनों मृतकों की पत्नियां शामिल हैं जिनके नाम सुमन पत्नी सुनिल तथा गुलाबी देवी पत्नी प्रकाश शामिल है, थाना प्रभारी कुपवी परमजीत सिंह सैनी सुचनामिलते ही अपनी पुलिस टीम के साथ मोका पर पहुंच कर आगामी कार्यवाही में जुटे हैं। प्राप्तजानकारी अनुसार ये लोग 'देहा' से शादी समारोह से घर को वापस लौट रहे थे। यह हादसा दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे हुआ। कार्यकारी डीएसपी चौपाल कुलविन्द्र सिंह सैनी ने मामले की पुष्टि कीहै