Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
हादसा

नेरवा की भूट – नावी सडक पर कार दुर्घटना | एक युवक की दु:खद मौत |

-
बालम गोगटा, जिला प्रमुख ब्यूरो, हिमालयन अपडेट | February 03, 2022 04:08 PM

चौपाल,

नेरवा की भरानु पंचायत के भूट सडक पर एक सडक दुर्घटना हो गई | यह घटना लगभग 4 बजे के आसपास हुई है | जिसमे एक व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी |

नेरवा – भूटनावी सड़क के चौरी नामक स्थान पर एक सडक दुर्घटना हो गई है जिसमे नेरवा की भरानु पंचायत गांव गौंचा का निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति सवार था | जिसका नाम मंदीप बताया जा रहा है | जो अपने घर को जा रहा था लेकिन गाडी संख्या HP 08A 4967 अचानक सडक से बाहर हो गई और लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी | जिसमे सवार उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई स्थानीय लोगों ने गाडी के गिरने की आवाज सुनी और सहायता के लिए आगे आए |

स्थानीय लोगों और पंचायत प्रधान की मदद से युवक को फौरन सिविल अस्पताल नेरवा ले जाया गया जहां लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी | दुर्घटना होने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है | चौपाल SDM चेत सिंह ने भी फौरी राहत देने बात कही है |  

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हादसा खबरें
बस की चपेट में आने से महिला की मौत शिमला शिमला ओल्ड बस स्टैंड में बड़ा हादसा, दो HRTC बसे टकराई, 2 गम्भीर रूप से घायल, हादसे में महिला की मौत, चालक फ़रार गाड़ी पहाड़ी से लुढ़की तीन की मौत ब्रॉक होस्ट में IAS अधिकारी के बेटे ने की जीवन लीला समाप्त ब्रेकिंग : हमीरपुर जेल में कैदी ने की आत्महत्या , जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल , पहले दीवार फांद कैदी हुए थे फरार शिमला में कार दुर्घटनाग्रस, गहरी खाई में गिरी, एक की मौत राजधानी में रेल इंजन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत ज्वेलर कारोबारी का शव नेरवा में संदिग्ध हालत में मिला ग्राम पंचायत मकडोग के ग्राम धुरला में मारुति कार HP08A-5656 दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे 22 वर्षीय युवक आयूष की मौके पर मौत 6 दिनों से लापता 80 वर्षीय  वृद्धा की पानी में डूबने से मौत
-
-
Total Visitor : 1,64,73,771
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy