Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
राज्य

शुक्रवार को दलबल के साथ नामांकन भरेंगे आनी से भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | October 20, 2022 06:01 PM

 

भाजपा मंडल ने बैठक कर बनाई प्रचार की रणनीति
 
आनी,
आगामी विधानसभा चुनाबों के मद्देनजर भाजपा मंडल आनी की पहली चुनाबी बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता भाजपा मण्डल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने की। बैठक में भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार के अलावा प्रदेश कार्य समिति .जिला व मण्डल के पदाधिकारियों सहित मोर्चों व प्रकोष्ठों तथा पार्टी के आम कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।बैठक का संचालन पार्टी के जिला महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला व मण्डल महामंत्री योगेश वर्मा ने किया।बैठक में पार्टी प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार की जीत के लिए प्रचार की रणनीति तैयार की गई और पार्टी के वरिष्ठ नेता गंगा राम चंदेल. जिला पार्षद जीवन ठाकुर.जीवन चौहान. मोहन भारती. योगेश भार्गव.अशोक ठाकुर.एडवोकेट दिलसुख तथा बीडीसी निरमण्ड के चेयरमैन दलिप ठाकुर व पूर्व जिला परिषद सदस्य शशि कटोच ने भाजपा सरकार  की कल्याणकारी योजनाओं व अभूतपूर्व विकास को गिनाया औऱ  पार्टी प्रत्याशी के प्रचार से सम्बंधित सुझाव पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष रखे।बैठक में पार्टी प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार ने भाजपा द्वारा आनी विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिए जाने के लिए देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा. शीर्ष नेतृत्व.प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर.पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप.प्रदेश कार्यसमिति.मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर तथा भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर.पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। लोकेंद्र कुमार ने कहा कि वे राष्ट्रीय दल भाजपा के आदर्शों व निर्देशों का सम्मान करते हुए. पार्टी कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे और जीत हासिल होने के बाद वे विधानसभा के अंदर आनी विधानसभा क्षेत्र की आवाज को पूरी प्रखरता के साथ बुलन्द करेंगे।वहीं बैठक में मण्डल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि इस बार पार्टी शीर्ष नेतृव ने आनी से एक होनहार. उच्च शिक्षित युवा को टिकट दिया है.जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें।उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार शुक्रवार को पूरे दलबल व लाव लश्कर के साथ अपना नामांकन करेंगे और इस नामांकन रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए शुक्रवार को वाद्य यंत्रों के साथ करीब 10 हजार पार्टी कार्यकर्ता आनी में जुटेंगे।अमर ठाकुर ने कहा कि नामांकन के बाद पार्टी प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह सभा स्थल पर एक चुनावी जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में बोट बैंक को बढ़ाने के लिए स्टार प्रचारक के रूप में यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी आनी पधारेंगे।जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित क़ई अन्य नेता भी चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह देवता खुड्डीजल से आशीर्वाद लेकर रघुपुर क्षेत्र से अपने प्रचार अभियान का आगाज करेंगे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस बैसाखी पर्व का इतिहास और महत्व: डॉ विनोद नाथ लोक सभा चुनाव का आगाज, भाजपा ने लोक सभा चुनावों का बिगुल फूंका राज्यपाल ने किया प्रो. प्रमोद शर्मा की पुस्तक का विमोचन मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं मतदाताओं के नाम- अपूर्व देवगन सरस्वती नगर महाविद्यालय में युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक चुनावी बॉन्ड पर विपक्षी दल परेशान : नंदा आज की बिग ब्रेकिंग फेसबुक हुआ क्रैश प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए डाक विभाग में पंजीकरण करवाएं लाभार्थी विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत छेत्रां के गांव बीदरवाल में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान
-
-
Total Visitor : 1,64,73,517
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy