Wednesday, May 08, 2024
Follow us on
-
बिहार

युवा संगम (सुपौल) के युवाओं को ”युवा क्रांतिकारी सम्मान 2023"से किया गया सम्मानित।

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | April 01, 2023 05:33 PM

सुपौल,

सुपौल जिले में स्थापित सामाजिक जागरूकता संस्था" युवा संगम"(सुपौल) मार्च 2023 में जागरूक सक्रिय सदस्यों और संचालकों को" युवा क्रान्तिकारी सम्मान 2023"से सम्मानित किए।
पिछले दिनों मार्च 22मार्च को बिहार दिवस पर "बिहार युवा गौरव सम्मान"2023से 15असाधारण व्यक्तित्व को सम्मानित किए गए।

निरंतर सामाजिक जागरुकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सदस्य व संचालकगणों को प्रशस्ति पत्र देकर " युवा संगम सम्मान" टीम द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान की श्रेणी में शंकर कुमार, विकास कुमार, घनश्याम कुमार , रमेश कुमार, श्रीचंद्र मुखिया, सुनील कुमार मंडल , संजीव कुमार, जवाहर कुमार आदि कुल 60 हस्तियों को सम्मानित किया गया है।
"बिहार युवा गौरव प्राप्त सम्मान" से सुपौल कि सुप्रसिद्ध लोक गायिका आरती आनंद , कृषि नवाचारी संजीव कुमार, मधुबनी की प्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना मंडल, मुजफ्फरपुर से लेखिका मुस्कान केसरी आदि कुल 15 असाधारण व्यक्तित्व को सम्मानित किया गया।
विगत दिनों से यह सामाजिक संस्था प्रत्येक महीने सबसे सक्रिय सदस्यों में से जो अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने में युवाओं और सामाजिक समस्याओं को उठाने में सहयोग हेतु शेयर मास्टर सम्मान पत्र जारी करते आ रहे हैं। युवा संगम डिजिटल सामाजिक जागरुकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जन जन की जमीनी हालात को दर्शाते आ रहे हैं।
आने वाले दिनों में यह संस्था स्थाई पंजीकृत होकर सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अग्रसर हैं। हमारे प्रतिनिधि को इनके संस्थापक युवा साहित्यकार व समाजसेवी राजेन्द्र कुमार मंडल जी ने बताए हैं की युवा संगम संस्था से जुड़े युवाओं में सामाजिक जागरुकता अभियान के लिए गजब के उत्साह हैं। इसलिए हर महीने इसमें बेहतर कार्य व जागरुकता हेतु सम्मान पत्र जारी कर सम्मानित किया जाता है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और बिहार खबरें
-
-
Total Visitor : 1,64,97,168
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy