Sunday, April 28, 2024
Follow us on
-
राजनैतिक

सड़के खुलेगी तो ही आएगा राम राज्य : भाजपा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | August 28, 2023 05:32 PM

 

 
शिमला,
भाजपा प्रवक्ता बलबीर वर्मा और संदीपनी भारद्वाज ने कहा की कांग्रेस के कुछ मंत्री अपने आप को अग्रिम रखने के लिए आए दिन बयानबाजी कर रहे हैं, यह बयानबाजी केवल मात्र इसलिए हो रही है कि वह हिमाचल के मुख्यमंत्री के बराबर छाप सके और दिख सके।
 
उन्होंने कहा की परंतु हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक दिक्कत सड़कों के मामले में है, सड़के खुल नहीं रही है और प्रदेश का किसान बागबान परेशान है।
भाजपा का यह कहना है कि कांग्रेस पार्टी के मंत्री सड़क खोलने पर ध्यान दें, प्रदेश में राम राज्य तभी आएगा जब सड़के खुलेगी।
 
भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा की अपने विभाग तो कांग्रेस के मंत्री संभाल नहीं पा रहे हैं, सड़के खुल नहीं रही हैं, प्रदेश के लोग परेशान है और कांग्रेस नेता रामराज्य की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा की रामराज्य की बात तो उनको छोड़ देनी चाहिए, पहले जो सड़के हिमाचल प्रदेश को मिली है उनको खोलने पर पूर्ण ध्यान देना चाहिए।
 
केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को सड़कों की दृष्टि से हजारों करोड़ों रुपए दिए हैं, उसका इस्तेमाल कांग्रेस की वर्तमान सरकार को सड़कों को खोलने और उनकी रखरखाव के लिए करना चाहिए।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,77,407
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy