Sunday, May 05, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
मेदांता गुडगांव के विशेषज्ञों द्वारा नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन कर्मियों को दिया सीपीआर पर प्रशिक्षणन्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एक अग्रणी साधारण बीमा कंपनी) और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (क्षेत्र का एक स्थापित क्षेत्रीय बैंक) ने एक समझौते के अनुसार हस्ताक्षर किए।टौणी देवी में बेशक दो-दो पब्लिक टॉयलेट, फिर भी यात्री खुले में जाने को मजबूर महिला यात्रियों को आ रही खासी दिक्कतजिला स्तरीय आनी मेला सात से मई तक देवी देवताओं के आगमन से शुरू होगा प्राचीन मेलाबाहु मेला धूमधाम से सम्पन्न हिमाचली गायक राज ठाकुर के नाम रही रात्रि सांस्कृतिक संध्याजमा दो विद्यालय निरमंड में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजितआनी में सचेत संस्था के रक्तदान शिविर में 160 लोगों ने किया रक्तदानसेक्टर अधिकारियों के लिए  ईवीएम प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित 
-
हिमाचल

भाजपा ने दिया नारी को सम्मान कांग्रेस ने दिया धोखा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 25, 2024 05:03 PM
 
सिरमौर/सोलन,
 
भारतीय जनता पार्टी संसदीय क्षेत्र प्रभारी एंव पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र के खालाक्यार में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नारी का सम्मान करना नहीं जानती, लेकिन प्रदेश में 15 महीने से अधिक समय कांग्रेस सरकार को बने हुए हो गया है।
कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा के चुनाव में अपनी प्रथम गारंटी में ये कहा था कि 18 साल से 60 साल की सभी महिलाओं को हम 1500 रूपये प्रति महीना देंगे। प्रदेश सराकर के सभी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर फॉर्म भरवाया, मिस कॉल करवाई और इनके कार्यकर्ताओं ने कहा कि जैसे ही सरकार बनेगी दिसंबर महीने में विदाउट एनी कंडीशन ये पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी, लेकिन कांग्रेस की सरकार बने 15 महीने हो गए इन्होंने दो बजट पेश कर दिए, लेकिन दोनों बजटों में इन्होंने नारी सम्मान निधि की कोई बात नहीं की। 
सुखराम चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर कांग्रेसियों को डर हो गया हैं और बोखलाहट में यह सरकार आ गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रैस कॉन्फ्रेंस में बयान देते हुए कहा कि नारी सम्मान निधि देंगे और 13 कंडीशन उसमें लगा दी। किसी को भी पेंशन लगनी नहीं है, वो पैसे मिलने नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 15 महीने क्यों लगे? यह घोषणा करने के लिए ये हिमाचल प्रदेश की नारी शक्ति इनसे पूछना चाहती है।
कांग्रेस ने विधानसभा के चुनाव में भी नारी शक्ति का अपमान किया और अब लोकसभा के चुनाव नजदीक देखकर फिर नारी शक्ति को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की नारी शक्ति इनके के बहकावे में नहीं आएगी लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। 
भारतीय जनता पार्टी कहती नहीं करती है। 80 साल से 60 साल के सभी बुजुर्गों की पेंशन लगाने का प्रोविजन किया, 20 साल की छूट दी, भाजपा ने कोई घोषणा नहीं करी थी, कोई गारंटी नहीं दी थी। हमारा काम प्रदेश के लोगों की सेवा करना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को अब ठगने का काम मत करें, इस तरह की स्टेटमेंट मत दे। हिमाचल प्रदेश की नारी शक्ति से क्षमायाचना मांगे की जो वायदा किया था वो पूरा नहीं कर सके।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
टौणी देवी में बेशक दो-दो पब्लिक टॉयलेट, फिर भी यात्री खुले में जाने को मजबूर महिला यात्रियों को आ रही खासी दिक्कत बाहु मेला धूमधाम से सम्पन्न हिमाचली गायक राज ठाकुर के नाम रही रात्रि सांस्कृतिक संध्या जमा दो विद्यालय निरमंड में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजित सेक्टर अधिकारियों के लिए  ईवीएम प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित  कांग्रेस हार से भयभीत , शीर्ष नेतृत्व सुरक्षित सीट के लिए कर रहा भागदौड़ : अनुराग ठाकुर नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग ऊना जिले में मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित मिलेंगे मतदान केंद्र सुशील शर्मा ने एसजेवीएन के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया बड़ू, स्वाहल, मोहीं, बरोहा में 5 को बंद रहेगी बिजली 1500 रुपए के फॉर्म की रद्दी उठाने का  ठेका किसे देने जा रहे सीएम : राजीव बिंदल 
-
-
Total Visitor : 1,64,92,886
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy