Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
राजनैतिक

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी : दुष्यंत

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | September 14, 2023 08:38 PM

 

शिमला,
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम व राष्ट्रीय सचिव सरदार नरेन्द्र सिंह का एक दिवसीय प्रवास भाजपा प्रदेश कार्यालय शिमला में हुआ। उनका अभिनंदन प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महमंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री डाॅ सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, पायल वैद्या, डेजी ठाकुर, संजय ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, कर्ण नंदा, किरण बावा, सपना कश्यप एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। 
 
भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया की राष्ट्रीय महामंत्री के साथ चार बैठकों के दौर हुए। पार्टी की गतिविधियों के संचालन हेतु प्रदेश स्तर पर क्या-क्या सुधर होने चाहिए के लिए बैठक हुई। व्यवस्था की दृष्टि से दूसरी बैठक हुई। 
तीसरी बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है और हिमाचल भाजपा को अपने संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करना है। हमारा देश श्रद्धेय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और देश के बढ़ते हुए कदम आगे ही आगे बढ़े इसके लिए हमको प्रयास करने है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की कुछ विशेष उपलब्धियां भी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी जिसमें से चंद्रयान-3, आदित्य एल1 और जी20 का सफल आयोजन प्रमुख बिंदु रहे। 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,74,956
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy