Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
राजनैतिक

बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा की लारजी में बैठक संपन्न

-
Bureau 7018631199 | October 05, 2023 04:52 PM

 

बंजार,
बंजार विधानसभा भारतीय जनता ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, भाजपा मंडल संगठन प्रभारी, बूथ सशक्तिकरण जिला समिति, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, बूथ सशक्तिकरण मंडल समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बंजार विधानसभा बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम की योजना संरचना को लेकर चर्चा की गई एवं बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को बैठक को संबोधित करते हुए बंजार विधानसभा विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि पार्टी ने जो भी कार्यक्रम तय किया है उसे हम शत् प्रतिशत पूरा कर रहे है, पार्टी ने अभी बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम निर्धारित किया है उसे भी हमें समय पर पूरा करना है।
शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र सहसंयोजक को अपने शक्ति केन्द्र के बूथ में कार्य का बंटवारा आवश्यक रूप से करना है। आगामी चुनाव हेतु सभी कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से तैयार रहना है और सभी को मेहनत कर सरकार बनाना है।
बंजार विधान सभा बुथ शक्ति कारण प्रभारी राहुल सोलकी ने कहा कि बुथ शक्ति कारण कार्यक्रम 20 oct तक होना है प्रदेश संगठन के द्वारा जो भी कार्यक्रम तय किये जा रहे है उसके अनुरूप सभी को कार्य करना है।
भाजपा जिला संगठन प्रभारी राहुल सोलाकी ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण की कार्य योजना को सभी को समझना है। सरल एप्प के माध्यम से डाटा का संकलन करना है और सभी कार्यकर्ताओं को 7820078200 डायल करवाना है। बूथ सशक्तिकरण के तहत् विधानसभा स्तरीय कार्यशाला आयोजित करना है। 20oct 2023 तक 10 दिन के लिए अल्पकालिक विस्तारक शक्ति केन्द्र के सभी बूथ पर जाकर सत्यापन एवं कार्य का विभाजन कर संगठन द्वारा निर्धारित कार्य को करना है।
बैठक में प्रमुख बंजार प्रभारी राहुल सोलकी रहे, बंजार विधानसभा से विधायक सुरेंद्र शौरी , मंडल अध्यक्ष परमानन्द ठाकुर , उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा ,भाजपा जिला महामंत्री अमर ठाकुर ,जय सिंह ठाकुर, सचिव राजकुमार भंडारी, शेर सिंह नेगी ओम प्रकाश ठाकुर जिला महामंत्री बलदेव महंत,सभी बुथ अध्यक्ष ,सभी बुथ शक्ति केन्द्र अध्यक्ष आदि मंडल व यूवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,75,079
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy