Sunday, April 28, 2024
Follow us on
-
राजनैतिक

कांग्रेस को हो गई है भाजपा को कोसने की आदत : बिंदल

-
Bureau 7018631199 | October 24, 2023 03:53 PM
 
 
शिमला ,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार को भाजपा को कोसने की आदत हो गई है। जब भी देखो मुख्यमंत्री और उनकी पूरी कैबिनेट केवल मात्र भाजपा को दोष देने में लगी है। भाजपा ने यह नहीं किया भाजपा ने वो नहीं किया, हम कांग्रेस पार्टी के नेताओं से यह पूछना चाहते हैं कि कांग्रेस सरकार का 10 महीने का कार्यकाल पूरा हो गया है और अभी तक कांग्रेस ने क्या किया वह जनता को बताओ। उसका एक व्हाइट पेपर जनता के समक्ष ले कर आओ। 
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की याददाश्त कमजोर हो गई है, वह भूल जाते हैं कि वह सत्ता में है ना कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है। केवल मात्र झूठ बोलकर और भारतीय जनता पार्टी को कोस कर आप बच नहीं सकते हैं।
 
हम आपको याद दिलाना चाहेंगे कि जब चुनाव चल रहा था तो आपने कितने वायदे जनता से किए थे, अभी तक हिमाचल प्रदेश की जनता इंतजार कर रही है कि वह वायदे पूरे कब होंगे। हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाएं आज की अपनी 1500 रू की गारंटी पूरी होने का इंतजार कर रही है, अगर आपने यह गारंटी पूरी करनी है तो आपको 4000 करोड़ रुपए का बकाया बहनों का चुकाना होगा। आज विजयदशमी का पवन पर्व है आपको यह तोहफा तो बहनों को दे देना चाहिए। 
 
भाजपा ने डीजल को सस्ता करने का काम किया, पर आपने उसे महंगा कर हिमाचल पर 1500 करोड रुपए का बोझ बढ़ा दिया। हिमाचल प्रदेश में आपकी सरकार ने बेरोजगारी बड़ाने का काम किया, पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां तो जनता भूल ही जाए। हम आपको याद चलना चाहेंगे कि आपने अभी तक हिमाचल प्रदेश में 10000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है।
 
बिजली फ्री, गोबर खरीद, दूध खरीद जैसे वायदे कहां गायब हो गए, जनता यह जानना चाहती हैं। सुक्खू जी आपको जवाब देना ही होगा।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,76,100
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy