Monday, April 29, 2024
Follow us on
-
राज्य

नड्डा आएंगे हिमाचल, करेंगे सुंदरनगर कार्यालय उद्घाटन : नंदा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | December 14, 2023 04:46 PM


विकसित भारत संकल्प यात्रा, रोड शो, अभिनंदन कार्यक्रम में लेंगे भाग - कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन

शिमला, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल दौरे पर आएंगे। 15 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपुर बिलासपुर पहुंच जाएंगे जहा उनका रात्रि ठहराव रहेगा।
16 दिसंबर को  प्रातः 10:00-12:00 बजे तक बिलासपुर में नड्डा जी का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उसके उपरांत वह बिलासपुर से सुंदरनगर सड़क मार्ग द्वारा जाएंगे। नड्डा 12:30 बजे सुंदरनगर पहुंच जाएंगे।
दोपहर 12:30-1:00 बजे सुंदरनगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अभिनंदन कार्यक्रम एवं रोड़ शो में भाग लेंगे। दोपहर 1:15 बजे जेपी नड्डा जिला सुंदरनगर के नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 1:30 बजे - कार्यालय अवलोकन होगा। दोपहर 1:45-3:00 बजे - अभिनंदन एवं सम्बोधन होगा।
उसके बाद जेपी नड्डा सुन्दरनगर से मण्डी (मुख्यमंत्री संवाद केन्द्र) सड़क मार्ग से जाएंगे जहां सांय 4:00-5:30 बजे तक वह विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी से रथ यात्रा के माध्यम से जुड़ेंगे। सांय 5:30 बजे जेपी नड्डा कुल्लू के लिए रवाना होंगे और उनका रात्रि ठहराव कुल्लू में ही रहेगा। नड्डा कुल्लू 7:15 बजे पहुचेंगे।
17 दिसंबर को जेपी नड्डा कुल्लू से दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से  प्रस्थान करेंगे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस बैसाखी पर्व का इतिहास और महत्व: डॉ विनोद नाथ लोक सभा चुनाव का आगाज, भाजपा ने लोक सभा चुनावों का बिगुल फूंका राज्यपाल ने किया प्रो. प्रमोद शर्मा की पुस्तक का विमोचन मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं मतदाताओं के नाम- अपूर्व देवगन सरस्वती नगर महाविद्यालय में युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक चुनावी बॉन्ड पर विपक्षी दल परेशान : नंदा आज की बिग ब्रेकिंग फेसबुक हुआ क्रैश प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए डाक विभाग में पंजीकरण करवाएं लाभार्थी विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत छेत्रां के गांव बीदरवाल में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान
-
-
Total Visitor : 1,64,77,943
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy