Thursday, May 09, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुरआनी मेले की  पहली संध्या में हिमाचली फोक सिंगर  किशन वर्मा. पॉल सिंह. डाबे राम कूल्लवी और टविंकल ने बेहतरीन प्रस्तुति से मचाया धमालकन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में बच्चों ने समझी चुनावी प्रक्रियासफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये दे रही सरकार : सीएमआनी  मेले के दूसरे दिन  महिला मंडल. स्कूली बच्चों व लोक कलाकारों ने पेश की लोकसंस्कृति की झलक भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक ने कड़ी निगरानी के दिए निर्देशव्यय पर्यवेक्षक ने बंगाणा में अधिकारियों के साथ की बैठक*राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस
-
धर्म संस्कृति

भगवान श्री राम के ससुराल नेपाल जनकपुरी तथा पशुपतिनाथ के लिए आनी से हिम संस्कृति संस्था की टीम रवाना

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | January 20, 2024 06:10 PM
 
आनी,
 
भगवान श्री राम के ससुराल नेपाल जनकपुरी तथा पशुपतिनाथ के लिए आनी से हिम संस्कृति संस्था की टीम रवाना हुई है। 
 देवभूमि कुल्लू की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक हिम संस्कृति के प्रबंधक चमन शर्मा ने कहा कि पुरा भारत भगवान श्री राम अयोध्या मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन मे शामिल होने के लिए उत्साहित है। सामाजिक संस्था हिम संस्कृति की अगुवाई में देवभूमि आनी के राम भक्तों की टोली आनी से नेपाल के लिए रवाना हुई है। हिम संस्कृति संस्था के सदस्यों ने शनिवार को शमशरी महादेव मंदिर में माथा टेका और  आनी  से दिल्ली के लिए रवाना हुए ।  टीम 21 जनवरी को दिली एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए रवाना होगी। हिम संस्कृति टीम नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करेगी और वहाँ का इतिहास भी जानेगी। टीम नेपाल में जनकपुरी तथा पोखरा में धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। टीम के सदस्य माता सीता जन्मस्थली जनकपुरी में भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। हिम् संस्कृति टीम में संस्था के प्रबंधक चमन शर्मा. पुरोहित किरत राम शर्मा. मूलचंद बिष्ठ. पूंनम बिष्ठ. अनपूर्णा चौधरी. रोशनलाल शर्मा. दौलतराम. दया वंती शर्मा. जयचंद ठाकुर. संध्या शर्मा.  सेस राम कायथ. भाग चन्द ठाकुर सहित अंकित व सुनील शामिल हैं। हिम संस्कृति संस्था ने निर्णय लिया था कि देवभूमि आनी के राम भक्त नेपाल का दौरा कर भगवान श्री राम के भव्य आयोजन में शामिल होंगे। व्यापार मंडल आनी. दुर्गा माता मंदिर कमेटी आनी ने यात्रा पर जा रहे सदस्यों को बधाई दी। हिम संस्कृति संस्था नेपाल. जनकपुरी. पोखरा. पशुपति भगवान के इतिहास व फोटो वृत चित्र  भी तैयार करेगी।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
देव आगमन के साथ चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेला शुरू जिला स्तरीय आनी मेला सात से मई तक देवी देवताओं के आगमन से शुरू होगा प्राचीन मेला देवता शमशरी महादेव देवता चनाई नाग के सानिध्य मे ग्रामीण मेला बाहु धूमधाम से शुरु आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता
-
-
Total Visitor : 1,64,99,300
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy