Sunday, April 28, 2024
Follow us on
-
राजनैतिक

महिला दिवस के अवसर पर देश की समस्त बहनों को बहुत बड़ा तोहफा : बिंदल

-
Bureau 7018631199 | March 08, 2024 05:51 PM
 
शिमला,
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई दी व महिला दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश की सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की बहनों के समग्र कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आज महिला दिवस के अवसर पर देश की समस्त बहनों को बहुत बड़ा तोहफा दिया। गैस सिलेण्डर के दामों में 100 रू0 की कमी करके बहनों के लिए जीवन में राहत प्रदान की। इतना ही नहीं उज्जवला योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले सिलेण्डर्स की सबसिडी को 3 साल के लिए और बढ़ाने की घोषणा भी की। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश जहां प्रदेश की बहनों को बधाई देती हैं वहीं नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करती है। कांग्रेस पार्टी ने महिला शक्ति वंदन अधिनियम को 40 साल तक लटका कर रखा और मोदी जी ने राजनीतिक मजबूरियों से उपर उठकर बहनों को लोकसभा और विधान सभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर देश की महिलाओं को नई उंचाईयों पर पहुंचाया। 40 करोड़ पक्के घर दिए जिसका मालिकाना हक महिलाओें को दिया, 11 करोड़ शौचालय बनाकर बहनों की इज्जत-आबरू की रक्षा की, 30 करोड़ बहनों को मुद्रा लोन उपलब्ध करवाया, 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी व हजारों बहनों को ड्रोन दीदी बनाया जा रहा है। गरीब बहनों के जनधन के खाते खोले, आयुष्मान योजना से उनका इलाज करवाया और सही अर्थों में महिला कल्याण का काम किया।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले 70 सालों से झूठ बोलती आई है। केवल झूठे वायदे करके, झूठी गारंटियां देकर बहनों का वोट बटोरती आई है। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी के 1500 रू0 के नारे पर तंज कसते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2022 में 1500 रू0 की झूठी गारंटी दी, घर-घर जाकर फाॅर्म भरवाए और आज तक दिया कुछ नहीं। इसी प्रकार अब लोकसभा चुनाव आ गया, उसको देखकर दोबारा से सुखविन्द्र जी को 1500 रू0 की गारंटी याद आ गई और फाॅर्म छाप दिए। अब कांग्रेस के झूठे लोग ये फाॅर्म लेकर घर-घर जाएंगे और फिर दोबारा बहनों का बरगलाएंगे। 
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि हर घर को समझाना है, बताना है कि कांग्रेस झूठी, कांग्रेस की प्रदेश सरकार झूठी, कांग्रेस की गारंटियां झूठी इसलिए आओ मोदी की गारंटी के साथ चलें।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,76,215
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy