Monday, April 29, 2024
Follow us on
-
शिक्षा

ज्वाहर नवोदय विद्यालय ऊना में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम आयोजित

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | September 27, 2023 05:22 PM
ऊना, 
 
 
विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय ऊना में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल संतोषगढ़, सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंगडां, केंद्रीय विद्यालय सलोह व जेएनवी ऊना की विज्ञान ज्योति छात्राओं ने भाग लिया तथा विज्ञान मॉडल्स प्रस्तुत किए। कक्षा 12वीं की पुनीत शर्मा ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय व करानिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त कक्षा दसवीं की प्रकृति शर्मा ने पहला, वाणी ने दूसरा व  शिवांगी ने तीसरा स्थाप प्राप्त किया। यह जानकारी जेएनवी ऊना के प्रधानाचार्य राज सिंह ने दी।
विज्ञान ज्योति समन्वयक अंकिता (पीजीटी भौतिक विज्ञान) ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम के निर्णायक अलोक शर्मा (पीजीटी जीव विज्ञान) और संजय कुमार (टीजीटी विज्ञान) थे, जिन्होंने सभी प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया और छात्राओं को बेहतर काम करने के लिए उनका मार्गदर्शन किया।
केंद्रीय विद्यालय सलोह की प्राचार्या नीलम गुलेरिया एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने  छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उनके मॉडल्स की सराहना की।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और शिक्षा खबरें
राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ राप्रापा चौरी की छात्रा पायल का चयन जमा दो स्कूल निरमंड में  वोकेशनल के छात्रों ने किया आईटीआई सिरकोटी का शैक्षणिक भ्रमण सरस्वती विद्या मंदिर कराणा से अंशुमन चौहान का जेएनवी में हुआ चयन हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी में वार्षिक परिणाम रहा शत-प्रतिशत* टौणी देवी में परीक्षा परिणाम सुन  खिले बच्चों के चेहरे ,लड़कियों ने मारी बाजी  हिन्दी विषय में कक्षा छठवीं में "अक्षरों का महत्व" पाठ हटाना बाल विकास और मनोविज्ञान के अनुसार अनुचित; ठाकुर डीएवी दरकोटी ( टौणी देवी) के छात्रों ने किया विज्ञान केंद्र शिमला का भ्रमण स्टूडेंट्स कोचिंग एकादमी चौपाल से 6 छे बच्चों का आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 मे हुआ चयन मार्च 2024 में आयोजित हो रही वार्षिक परीक्षाओं के अंतर्गत सात मार्च 2024 को कक्षा दसवीं के हिन्दी विषय के B और C सीरिज के बहुविकल्पात्मक प्रश्नोत्तरो में टंकण त्रुटियों
-
-
Total Visitor : 1,64,78,947
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy